प्रधान प्रतिनिधि ने क्षेत्र के हजारों लोगों में वितरित किया कंबल

।     क्षेत्र के ग्रामीणों ने कंबल पाकर ग्राम प्रधान का किया धन्यवाद

गरीबों की सेवा धर्म से बढ़कर कोई सेवा नही…राजेश चौहान राजीव ओझा

अमेठी : जनपद के विकासखण्ड बाजार शुकुल क्षेत्र के न्याय पंचायत ऊँचगाँव की प्रधान श्रीमती गुड़िया देवी के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी राजेश चौहान द्वारा रविवार को ग्राम सभा ऊँचगाँव में गरीब, विकलांग व असहाय जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान ने बताया की पिछले 09 वर्षों से क्षेत्र के लोगों के लिए यह सेवा की जा रही है और इस वर्ष भी रविवार को क्षेत्र के ऊंचगांव,बाजार शुकुल, निहालगढ़ सईदापट्टी, खालिस बाहरपुर,शुकुलपुर,जारमऊ व क्षेत्र के अन्य दर्जनों ग्राम सभा के गरीब,बुजुर्ग असहाय जरूरतमंद हजारों लोगों को कंबल का वितरण किया गया है जिसमे क्षेत्र से काफी संख्या में लोग कम्बल लेने पहुंचे और कड़ाके की ठंड में गांव डिडिहा स्थित आवास पर हजारो गरीब विधवाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को कंबल बांटे गए हैं । इस दौरान उन्होंने कहा की सभी को गरीबों की सेवा करनी चाहिए गरीबों की सेवा धर्म से बढ़कर कोई सेवा नही है जिससे गरीब एवं मजदूरों को इस ठंड के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े इसलिए निर्धन,गरीब असहाय और जरूरतमंद हजारों लोगों को कंबल बांटे गए हैं। इस दौरान क्षेत्र के गरीब असहाय जरूरतमंद लाभार्थी महिलाओं और पुरुषों व बच्चों ने बताया कि इस ठंड के मौसम में हम सभी को प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान से कंबल मिला है जिसे पाकर हम लोग बहुत प्रसन्न हैं प्रधान प्रतिनिधि द्वारा की जा रही सेवा के लिए उन्हें हम धन्यवाद करते है और ग्राम सभा में भी उनके द्वारा लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं सरकार की विकास योजनाओं को भी हम लोगों तक पहुंचाया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत सूर्य प्रकाश (बबलू) घनश्याम तिवारी,बद्री यादव,रियाज अहमद पूर्व प्रधान,दिनेश चंद्र मिश्र,पवन कुमार मिश्रा,महेश चंद्र मिश्र,लईक अहमद,रईस अहमद,सुरेंद्र पाल चौहान, सोनित मिश्रा,राजेश स्टूडियो,कृष्ण कुमार ओझा, व्रषकेत मिश्रा,राकेश कुमार शुक्ला,राजेश मिश्रा,महेश नगरहा डॉ0 उमाशंकर मिश्र,अमित कुमार मिश्रा,अवधेश मिश्रा “मोनू”अताउल्लाह सहित लाभार्थी महिला चंद्रावती,कौशल्या बीडीसी राजपता,पल्लवी मिश्रा,रामकुमारी,दुरपता,सन्तोषा,राजपती,प्रियंका, गुड्डा,चंद्रकला,राम लखन,कुंअर बहादुर, द्वारिका प्रसाद,अरविंद कुमार,श्रीराम शाकिर,जहीर, माजिद,सद्दाम,सरफराज,शहनाज बानो सहित हजारों लोग मौजूद रहे।।