दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन

 

अमेठी:  क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पाण्डेय ने बताया कि जनपद में बुधवार को दो दिवसीय (17 व 18 दिसम्बर 2025) विधानसभा क्षेत्र-जगदीशपुर में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जगदीशपुर के खेल मैदान मंगरौरा में किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन करते हुए शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया गया तथा उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके, बैच, कैप, शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया। उन्होंने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी जगदीशपुर अंजली सरोज ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीशपुर राजेश विक्रम तथा कार्यक्रम प्रभारी रागिनी ने प्रधान संघ अध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उक्त खेल प्रतियोगिता के तहत सबजूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिन्टन महिला व पुरूष वर्ग में आयोजित की गयी जिसमें सबजूनियर 400 मी0 दौड़ बालक वर्ग में चाहत, सत्यम, हसैनन एवं 400 मी0 दौड़ बालिका वर्ग में नेहा, कान्ती, अंशिका तथा 100 मी0 दौड़ बालक वर्ग में चाहत, कुर्बान, सर्वेश एवं 100 मी0 दौड़ बालिका वर्ग में नेहा, अंतिमा, चन्ना जोगी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में जूनियर 100 मी0 दौड़ बालक वर्ग में दिव्यांशु यादव, जाकिर जोगी, नूर आलम एवं सीनियर 100 मी0 दौड़ बालक वर्ग में योगेन्द्र, विकास गुप्ता, काशी पटेल तथा सबजूनियर गोला फेंक बालक वर्ग में कुर्बान, अभिषेक, सुमित एवं सीनियर गोला फेंक बालक वर्ग में नूर आलम, जाकिर, मंजीत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व वॉलीबाल बालक वर्ग में सिन्दुरवा उपविजेता तथा एस0आई0एस0 स्कूल जगदीशपुर विजेता टीम रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीशपुर ललित, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना सतीश कुमार सिंह, सह नोडल विधि श्रीवास्तव, आर0एस0एस0 जिला प्रचारक ऋषभ, समाजसेवी रामहेत वैश्य, नीरज शुक्ला, ए0आर0पी0 अरविन्द कुमार पाण्डेय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम नारायण सरोज, शिव प्रताप पाण्डेय, दिवाकर शुक्ला, अयोध्या प्रसाद, सुबेदार यादव, करूणानिधि, प्रभात, एस0पी0 सिंह, चन्द्रपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment