राजीव ओझा
अमेठी: ग्राम पंचायत ऊंचगांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान ने बेटे अभिषेक चौहान के सुपुत्र अपने पौत्र ओजस चौहान के प्रथम जन्मदिवस पर मंगलवार को क्षेत्र की हजारों महिलाओं व किशोरियों को सूट और साड़ियां वितरित किया। समाजसेवा करके ग्राम प्रधान बनी गुड़िया देवी के पति राजेश चौहान का काम करने का ढंग निराला है। वैसे तो शुकुल बाजार इलाके में बड़े-बड़े जमींदारों के पास भी प्रधानी है लेकिन जो दरियादिली गरीबों और असहायों की मदद के लिए राजेश चौहान दिखा रहे हैं शायद ही इलाके के किसी प्रधान ने ऐसा किया हो।अभी कुछ ही दिन पहले इनकी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान द्वारा हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण कंबलों का भारी संख्या में वितरण किया गया। उस समय भी ग्राम प्रधान राजेश चौहान की अपने लोगो के लिए समाजसेवा देखने को मिली। इनके जज्बे से प्रभावित सुरेश पासी जगदीशपुर विधानसभा से विधायक भी ग्राम सभा के विकास को लेकर तत्पर रहते हैं। 31 जनवरी को अपने पौत्र ओजस चौहान के प्रथम जन्म दिवस को लेकर ग्राम प्रधान ने जहां मुस्लिम महिलाओं को सूट बांटा वहीं ग्राम पंचायत में हजारों महिलाओं को साड़ी वितरित किया है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान ने कहा कि यह खुशी की बात है मेरे परिवार के लिए की पौत्र ओजस चौहान का जन्मदिन धूमधाम से 31 तारीख को मनाया जाएगा और इस अवसर पर क्षेत्र के लोग भी नए वस्त्र पहने और खुशियां मनाए यही मेरा प्रयास है ऐसे आयोजन के पीछे का उद्देश्य है गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना खास कर महिलाओं की और महिलाओं को सम्मान और आत्मसम्मान दिलाना यही मेरी प्राथमिकता है और समाज की जरूरतमंद लोगों की मदद करके विभिन्न वर्गों के बीच एकता और समरसता को बढ़ावा देना ही सबसे बड़ी हमारी उपलब्धि है इसीलिए लगातार ऐसे आयोजन ग्राम सभा में किए जाते हैं जिसके तहत महिलाओं को साड़ी और किशोरियों को सूट वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर सूट और साड़ी पाकर महिलाओं व किशोरियों ने खुशी व्यक्त करते हुए राजेश चौहान का धन्यवाद किया।।







