09 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन हमसफर इन्हौना टीम ने जीता फाइनल मैच

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हमसफर इन्हौना टीम ने 41 रन से जीत दर्ज की दूसरे स्थान पर रही राशिद इलेवन टीम

टूर्नामेंट में मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार इंतजार अहमद एवं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तहरीर अहमद ने जीताराजीव ओझा

अमेठी : जनपद के विकास खंड बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे बल्दू ऊंचगांव में स्थित पूरे बैकुंठ धाम मैदान में चल रहे 09 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज गुरुवार को समापन हुआ । फाइनल मैच में हमसफर इन्हौना टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की वहीं राशिद इलेवन की टीम दूसरे स्थान पर रही।क्रिकेट मैच के मुख्य आयोजक क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान रहे जिन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया ।जिसके बाद मैच की शुरुआत हुई जिसमें हमसफर इन्हौना टीम ने टाश जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर मैदान में उतरी और 16 ओवर के मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 197 रन टीम ने बनाए और राशिद इलेवन टीम को जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य दिया जिसके बाद राशिद इलेवन टीम मैदान में उतरी और लक्ष्य का पीछा करते हुए 156 रन ही बना सकी और 41 रन से जीत दर्ज किया। फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में इंतजार अहमद ने 125 रन बनाए एवं 10 विकेट लिए जिन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।एवं शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तहरीर अहमद को दिया गया जिन्होंने 50 रन की पारी खेली और एक विकेट अपने नाम किया। वही मैच को देखने के लिए भारी संख्या में हजारों दर्शक मैदान में मौजूद रहे और रोमांचक मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वही आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक राजेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की युवाओं के द्वारा इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना अनुकरणीय है इन खेलों से जहां एक ओर युवाओं में स्वस्थ मानसिकता को प्रोत्साहन मिलता है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल युवाओं के लिए हितकर है उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए और ना केवल भागीदारी,खेलों को लक्ष्य निश्चित करके खेलना चाहिए ताकि इन खेलों में युवाओं का भी कैरियर बन सके राजेश चौहान ने क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी युवाओं एवं क्रिकेट टूर्नामेंट के मैनेजर अतउल्ला, रियाज अहमद पूर्व प्रधान व मैच के अंपायर मोहित शुक्ला अनुराग तिवारी एवं मैच के कमेंटेटर अशोक दुबे,फहीम, शेषमणि तिवारी ,रोहित मौर्य एवं टूर्नामेंट व्यवस्थापक में लगे सभी का धन्यवाद किया।स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर विजय टीम के खिलाड़ियों एवं क्रिकेट मैच में व्यवस्थापकों को पुरस्कार प्रदान किया एवं विजई टीम को ₹30000 का चेक एवं दूसरे स्थान पर रही टीम को 15000 रुपए एवं मैन ऑफ द सीरीज को रेंजर साइकिल का पुरस्कार दिया एवं टूर्नामेंट आयोजक राजेश चौहान ने यह घोषणा किया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए अगले वर्ष इससे भव्य आयोजन किया जाएगा और विजय टीम को 151000 रुपए का पुरस्कार व दूसरे नंबर की टीम को 51000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान,अभिषेक चौहान,रियाज अहमद पूर्व प्रधान,सूर्य प्रकाश” बबलू,संतोष मिश्रा,
ऋषिकेश मिश्रा,अवधेश मिश्रा,रईस अहमद,लईक अहमद,मोहित यादव,सूर्य बक्स पांडेय,दीपक यादव आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment