अमेठी में आयोजित हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन

      भारी संख्या में मौजूद रहे क्षेत्र के लोग
राजीव ओझा
अमेठी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत अमेठी के विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र के ऊंचगांव न्याय पंचायत में शनिवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। शुकुल बाजार के ऊंचगांव में स्थित पंचायत भवन में हुए आयोजन में सनातन प्रेमी,संत समाज,विभिन्न मंदिरों के पुजारी, युवा शक्ति,सज्जन शक्ति और विद्यार्थी शामिल हुए। राजेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव ने आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक मिथिलेश नारायण व ऋषभ जिला प्रचारक अमेठी का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया साथ ही क्षेत्र के सम्मानितजन राकेश कुमार शुक्ला,उमाशंकर मिश्रा, उमा कुमारी पंचायत सहायक,अशोक दुबे,सुरेन्द्र चौहान का राजेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि एवं दिनेश चंद्र मिश्रा,संतोष कुमार तिवारी सुरेश कुमार, राजपता, रामराज पूर्व प्रधान माला ने पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।इस दौरान मुख्य अतिथि मिथिलेश नारायण ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से पूजन आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म पूरे विश्व में एकमात्र धर्म है, जबकि अन्य सभी पूजा पद्धतियां, मत,पंथ या संप्रदाय हैं।प्रचारक ने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म ने ही संपूर्ण विश्व को जोड़ने का मंत्र ‘सर्वे भवन्तु सुखिनःदिया है। इसकी कल्पना केवल सनातन संस्कृति में ही मिलती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की साधना और संतों की प्रेरणा से आज देश का हिंदू संगठित हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि अब लोग ‘भारतमाता की जय’ और ‘वंदेमातरम्’ बोलने के लिए तत्पर हैं। पर्वों और त्योहारों को समरस भाव से मनाया जा रहा है और जन्मभूमि को अपनी मां के समान माना जा रहा है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समाज परिवर्तन के पांच प्रणों का प्रण हैं: सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक परिवार जीवन शैली, स्वदेशी भाव का जागरण और नागरिक कर्तव्यों का बोध। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों से हिंदू समाज की जय होगी और विश्व का कल्याण होगा, जिसमें सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संपत्ति, व्यवसाय, परिवार, पूजा पद्धति और पूजा स्थल तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक हिंदू संगठित, सबल और समरस है। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्यथा विधर्मी शक्तियां सनातन से दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। इस दौरान हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के आयोजन करता राकेश कुमार शुक्ला और राजेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि ने उपस्थित जनमानस का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक दुबे ने किया। इस अवसर पर समर बहादुर सिंह ठेकेदार,सतीश मिश्रा,रविन्द्र सिंह,सूर्य प्रकाश “बबलू”राकेश कुमार शुक्ला,उमाशंकर मिश्रा, उमा कुमारी पंचायत सहायक, अशोक दुबे,सुरेन्द्र चौहान, रामराज”गोली” पूर्व प्रधान निहालगढ़ सैदापट्टी,राजेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव,दिनेश चंद्र मिश्रा,संतोष कुमार तिवारी सुरेश कुमार, राजपता, रामराज पूर्व प्रधान,सुनील कुमार शुक्ला,राजेश कुमार मिश्रा,कृष्ण कुमार ओझा,रामप्रकाश यादव,अभिषेक चौहान,सूर्य प्रकाश”बबलू” रामराज मौर्य,सौरभ पांडे,अनुराग तिवारी, रामदीन,गोकुल प्रसाद, मालती,पल्लवी मिश्रा, रानी,कमला देवी अखिलेश पांडे”कक्कू” शिवमंगल ओझा, रामगोपाल ओझा प्रमोद कुमार गुप्ता,गिरजा शंकर,राजेंद्र कुमार सिंह,श्रवण मिश्रा,वृषर्ष्केत मिश्रा अवधेश कुमार मिश्रा अवधेश कुमार पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment