प्रथम दिन के मैच में यलगार क्रिकेट क्लब जगदीशपुर ने दर्ज किया जीत
राजीव ओझा
अमेठी: जनपद के विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र अंतर्गत महोना पश्चिम स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजक रॉयल फर्नीचर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स महोना पश्चिम के द्वारा 06 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सय्यद जियाउद्दीन,सय्यद सय्यदुल अनवर साहब,सरवर आजम,मो0 तस्लीम जिला पंचायत सदस्य,अकमल जिला पंचायत सदस्य,दद्दन सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, धर्मराज बहेलिया,मतीन अहमद,मो0 रसिक,कमाल अब्बास,अफजल अहमद, मोईन अहमद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक मो0 आरिफ एवं खन्ना रॉयल फर्नीचर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक ने सय्यद जियाउद्दीन सहित सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सैयद जियाउद्दीन एवं सरवर आजम ने मैच में फीता काटकर एवं पहली बॉल खेलकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया इसके साथ ही सभी मुख्य अतिथियों ने टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला आफजाई की। इस अवसर पर सय्यद जियाउद्दीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा खेल टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए।खेल टूर्नामेंट का आयोजन होने से खिलाड़ियों को खेलने का प्रोत्साहन मिलता है। सरवर आजम ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें। मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन मोहम्मद आरिफ व मुख्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला मैच फेमस क्रिकेट क्लब पूरे दीना पाठक और यलगार क्रिकेट क्लब जगदीशपुर के बीच खेला गया जिसमें यलगार क्रिकेट क्लब जगदीशपुर 45 रन से विजयी रही। 10 ओवर के इस खेल में फेमस क्रिकेट क्लब पूरे दीना पाठक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलगार क्रिकेट क्लब जगदीशपुर ने 06 बॉल शेष रहते लक्ष्य पूरा किया और 5 विकेट से जीत दर्ज किया। बता दें कि उक्त टूर्नामेट का आयोजन रॉयल फर्नीचर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स महोना पश्चिम के द्वारा किया जा रहा है आयोजक ने बताया कि सोमवार को टीम 5060 क्रिकेट क्लब नेवाजमदारगढ़ एवं 11 स्टार क्रिकेट क्लब रानीगंज के बीच एवं जय बाबा बलगरा वीर पुण्य धाम क्रिकेट क्लब एवं सूफियान 11 टीम क्लब के बीच खेला जाएगा।।









