बजरंग क्लब भूतनाथ स्टेडियम में 04 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

मुख्य अतिथि सुरेश पासी विधायक ने फीता काटकर टूर्नामेंट का किया शुभारंभरिपोर्ट…राजीव ओझा अमेठी                                          सुरेन्द्र शुक्ला बाजार शुकुल

शुकुल बाजार/अमेठी: जनपद के विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र के पूरे भोजा तिवारी में स्थित बजरंग क्रिकेट क्लब भूतनाथ स्टेडियम में आज गुरुवार को अभिषेक शुक्ला”हर्ष”अभय शुक्ला,सतेंद्र तिवारी के द्वारा आयोजित 04 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश पासी विधायक जगदीशपुर विधानसभा अमेठी ने फीता काटकर एवं क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रथम गेंद खेलकर शुभारंभ किया। इस दौरान अन्य विशिष्ट जन जितेंद्र विजय सिंह”मुन्ना” राष्ट्रीय महासचिव जनसत्ता दल पार्टी,डॉ जगदीश प्रसाद मिश्रा प्रबंधक देवा हॉस्पिटल शुकुल बाजार,अमन शुक्ला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ने टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला आफजाई किया। इस अवसर पर सुरेश पासी विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है,बल्कि युवाओं को अनुशासन,टीमवर्क और सकारात्मक सोच की दिशा भी देता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलती है एवं जितेंद्र विजय सिंह”मुन्ना” राष्ट्रीय महासचिव जनता दल पार्टी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा खेल टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए।खेल टूर्नामेंट का आयोजन होने से खिलाड़ियों को खेलने का प्रोत्साहन मिलता है। डॉ.जगदीश प्रसाद मिश्रा प्रबंधक देवा हॉस्पिटल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें। मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक अभिषेक शुक्ला”हर्ष” अभय शुक्ला,सतेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला मैच जियापुर क्रिकेट क्लब और इन्हौना क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें जियापुर क्रिकेट क्लब 52 रन से विजयी रही। 12 ओवर के खेल में जियापुर क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्हौना क्रिकेट क्लब टीम 12 ओवर में पूरे विकेट खोकर 82 ही बना पाई और जियापुर क्रिकेट क्लब 52 रन से विजई रही। मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजयी टीम के खिलाड़ी नावेद को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 60 रन बनाए और प्रतियोगी टीम इन्हौना क्रिकेट क्लब के 04 विकेट अपने नाम किए। वहीं टूर्नामेंट के प्रथम रोमांचक मैच का स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच का लुत्फ उठाया।इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वेश सिंह,अतीक अहमद,संदीप शुक्ला,राजकुमार,बद्री प्रसाद तिवारी,रामजीत पाल,प्रमोद शुक्ला एडवोकेट,हरिकेश तिवारी,राकेश शर्मा प्रधान,अनुपम शुक्ला,सुरेन्द्र शुक्ला,आकिब अहमद आदि मौजूद रहे।।

Leave a Comment