नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने अमेठी में संभाला कार्यभार

राजीव ओझा

अमेठी।आज नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने अमेठी पहुंचकर जिलाधिकारी पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने जनरल स्टाम्प रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।कार्यभार ग्रहण के बाद नवागत डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की जानकारी ली।नवागत जिलाधिकारी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इससे पूर्व वह ACEO Invest UP एवं UPEIDA, नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन, CDO मेरठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा के पद पर कार्यरत थे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, ADM वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, ADM न्यायिक अमृता, SDM गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।