होली त्यौहार को लेकर भाजपा नेता ने क्षेत्र की हजारों जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किया साड़ी का उपहार

साड़ी पाकर ग्रामीण महिलाओं के खिले चेहरे किया धन्यवाद
राजीव ओझा
अमेठी: जनपद के विकासखण्ड बाजार शुकुल क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह व उनके सुपुत्र मानवेन्द्र विजय सिंह द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सुरेश पासी की उपस्थिति में क्षेत्र के गरीब,विकलांग व असहाय जरूरतमंद महिलाओं को होली के त्यौहार को लेकर साड़ी का उपहार वितरित किया गया व क्षेत्र के सम्मानित जन व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नेता व समाजसेवी महेंद्र सिंह ने बताया की क्षेत्र के लोगों के लिए यह सेवा की गई है जिससे हर घर मे होली का त्यौहार खुशी से मनाया जा सके और शुकुल बाजार क्षेत्र के धनेशा राजपूत क्षेत्र के हजारों गरीब, बुजुर्ग असहाय जरूरतमंद सभी महिलाओं को साड़ी का उपहार का वितरण किया गया है जिसमे क्षेत्र से काफी महिलाएं उपहार लेने के लिए पहुंची और शुकुल बाजार के धनेशा राजपूत क्षेत्र में स्थित राजपूत राइसमिल पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं को उपहार दिया गया हैं व सम्मानितजनों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की सभी को गरीबों की सेवा करनी चाहिए गरीबों की सेवा धर्म से बढ़कर कोई सेवा नही है जिससे गरीब एवं मजदूरों जरूरतमंद सभी की भी होली परिवार के साथ खुशियों के साथ मनाया जा सके इसलिए निर्धन,गरीब असहाय और जरूरतमंद हजारों लोगों को उपहार बांटे गए हैं। इस दौरान क्षेत्र के गरीब असहाय जरूरतमंद लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि हम सभी महेंद्र विजय सिंह भाजपा नेता समाजसेवी से साड़ी का उपहार मिला है जिसे पाकर हम लोग बहुत प्रसन्न हैं महेंद्र विजय सिंह द्वारा की जा रही सेवा के लिए उन्हें हम धन्यवाद करते है और क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार हम लोगो का ध्यान रखा जा रहा है और हर दुख सुख में हम लोगो के बीच रहते हैं हरसंभव मदद करते रहते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के जय सिंह चंदेल, शंकरबक्स सिंह,दद्दन सिंह,राम उन्जेरे शुक्ल,गिरीश चंद्र शुक्ल, जसकरन सिंह,सतीश मिश्रा,संतोष शुक्ला,विनय चौरसिया,रामकुमार सिंह,अशोक शुक्ला,कुमुद शुक्ला,मानवेन्द्र विजय सिंह,उदय नारायण मिश्रा,विकास शुक्ला,सुशील कुमार मिश्रा,पत्रकार राजीव ओझा सहित सैकड़ो महिला लाभार्थी मौजूद रहीं।।

Leave a Comment