अमेठी पुलिस का “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

राजीव ओझा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा क्षेत्र में तलाश वांछित व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु,वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र स्व0 जितेन्द मोहन सिह निवासी किश्ती नगर थाना सुबेहा जनपद बारांबकी को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसपर थाना बाजार शुकुल पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई । इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गुलाब सिंह,हे0का0 रमेश चन्द यादव,हे0का0 वीरेन्द सिंह थाना बाजारशुक्ल आदि रहे ।।

Leave a Comment