। यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग पुलिस प्रशासन ने किए थे सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
राजीव ओझा.
अमेठी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा जगदीशपुर के शुकुल बाजार कस्बे में मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।क्षेत्र के विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शुकुल बाजार के पांडेगंज से निकली विशाल यात्रा हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ रानीगंज मोड पर अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई इस दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा और बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। तिरंगे के साथ उमड़ रहा जनसैलाब देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व देशवासियों के लिए गौरव का अवसर है। पार्टी के निर्देश पर नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा समेत विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने देश की आजादी में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए नमन किया वहीं सफल आयोजन के लिए विधायक सुरेश पासी ने सभी 54 ग्राम सभा के प्रधानों भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का आभार प्रकट किया।इस दौरान थानाध्यक्ष शुकुल बाजार विवेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के अचूक प्रबंध कर रखे थे चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी और तिरंगा यात्रा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो इसका विशेष ध्यान दिया गया और थानाध्यक्ष द्वारा भी पूरे कार्यक्रम में सक्रियता से हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही थी।इस दौरान तिरंगा यात्रा में क्षेत्रिय विधायक सुरेश पासी, समर बहादुर सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मिश्रा,समर बहादुर सिंह,रविन्द्र सिंह,रमेश तिवारी,राजीव पांडेय,संतोष तिवारी,संजय मौर्य,नीरज त्रिपाठी,संदीप शुक्ला,अनूप तिवारी,प0 निर्मेष शुक्ला,अभिषेक शुक्ला,राजेश चौहान,मनोराज यादव,राकेश शर्मा,तिलक पाल,राम जीत पाल,रामगोपाल ओझा, दयाशंकर गुप्ता, सर्वेश,उदय नारायण मिश्रा,बद्री प्रसाद तिवारी,वीर सिंह,संतराम मौर्य,आशुतोष शुक्ला,उदयराज यादव,सुनील कौशल (सिंटू) सहित सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, सभी विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्र के बच्चे बूढ़े और जवान सभी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।।











