हजारों भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
राजीव ओझा
अमेठी : जेष्ठ मांह के 5वें बड़े मंगलवार पर देश प्रदेश के साथ ही पूरे जनपद के साथ ही शुकुल बाजार क्षेत्र में भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां अजीत नगर कटरा चौराहे पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह द्वारा आयोजित भंडारा सेवा कार्य में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया वहीं एक दिन पहले पूजा पाठ व सुंदरकांड के पश्चात दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह ने आये सभी मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर व श्रीराम जन्मभूमि का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर कार्यक्रम में स्वागत किया। जहां आम लोगों में मान्यता है कि बड़ा मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से संकट टलते हैं और मनोकामना पूरी होती है जहां भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूजा पाठ के बाद शुरू हुए भंडारे में जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इस दौरान भंडारा आयोजक क्षेत्र के प्रसिद्ध भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह ने कहा की भोजन केवल शरीर की भूख नहीं आत्मा की संतुष्टि भी है यही है सनातन सेवा का मूल ! ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत करते हैं। आज जेष्ठ माह का 5वाँ बड़ा मंगलवार है इसलिए विशेष दिन है क्योंकि आज बजरंगबली का दिन है आज के दिन कोई भी भूंखा नहीं रहता और जगह-जगह भंडारा आयोजित किए जाते हैं चारों ओर सकारात्मक माहौल देखकर काफी अच्छा लगता है इसलिए भंडारे का आयोजन किया गया है । जहां भंडारा शुरू होते ही लंबी-लंबी कतारें लगी रही और बढ़ चढ़कर लोगों ने प्रसाद में पूड़ी,सब्जी, कढ़ी चावल,मिष्ठान ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण कर रहे क्षेत्र के एक भक्त ने बताया कि आज के दिन कोई भी व्यक्ति हो वह भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने जरूर आता है यह बड़े ही सौभाग्य की बात होती है कि किसी को बड़ा मंगलवार का प्रसाद ग्रहण करने का मौका मिले।वहीं मंगलवार पर क्षेत्र के मंदिर समेत भंडारे में काफी भीड़ उमड़ती है श्रद्धालु की भीड़ को देखते जनपद प्रसासन व पुलिस भी अलर्ट रहती है पुलिस बल की तैनाती के साथ ही किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल,अग्निशमन दस्ते आदि अलर्ट रहते हैं और मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महिला पुलिस कांस्टेबल को तैनात किया जाता है। इस दौरान कटरा चौराहे पर प्रसाद वितरण में भंडारा आयोजक उद्योगपति व भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह,मानवेंद्र सिंह,जय सिंह चंदेल,अशोक शुक्ला,गिरीश चंद्र शुक्ला,राम उन्जेरे शुक्ला,विवेक माहेश्वरी,चंद्र मौलि सिंह,हरनाम सिंह अभिषेक शुक्ला” विधायक”,हरिकेश तिवारी,शंकर बक्स सिंह,विपिन वैश्य,बिल्लू पांडे,रामगोपाल ओझा,विनय चौरसिया,उपमा सरोज,श्रीराम कांतिकारी,सुशील मिश्रा,मुकेश शुक्ला,प्रशांत शुक्ला,रोहित चौधरी,अशोक शुक्ला, विशु शुक्ल, शेषनाथ तिवारी, रामजीत पाल,एजाज अहमद,दद्दन सिंह,जयसिंह चंदेल,मजहर बाबू,राकेश सिंह,दयाशंकर यादव,दीपक पाठक,विक्रम सिंह, राजकुमार शुक्ला,जितेंद्र तिवारी,थानाध्यक्ष बाजार शुकुल विवेक वर्मा,राजीव ओझा पत्रकार आदि मौजूद रहे।। 










