साइन बोर्ड गिरने से चार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
राजीव ओझा
अमेठी : जनपद मैं बुधवार दोपहर बाद आंधी तूफान कहर बनकर आया जिसमें एक की मौत हो गई कई अन्य घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव मजरे माहिया सिंदुरिया में एक परिवार पर बिजली कहर बनकर गिरी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ0 ने युवक मोहित 18 वर्ष को मृत घोषित किया वहीं मृतक की माता सुनीता देवी,उम्र 40 वर्ष एवं मृतक के पिता गिरजा शंकर 45 वर्ष का इलाज अस्पताल में शुरू हुआ इसके साथ ही मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नंदमहर चौराहे पर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे लगा साइन बोर्ड अचानक गिर गया । जिसकी चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों में शुभम मिश्रा (27) पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा निवासी बहोरखा थाना मुसाफिरखाना, शिव पूजन पुत्र रामबली पांडे निवासी सूबेदार का पुरवा नंदियावा थाना जामों, अहम दुबे पुत्र रिंकू दुबे तथा लक्ष्मी पुत्री रिंकू दुबे निवासी पंडित का पुरवा बेसरा पूरब थाना मुसाफिरखाना शामिल रहे। इसके साथ ही आंधी तूफान से हुए विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान का आकलन प्रशासन करने में जुट गया ।।।





