Breaking News
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शुकुल बाजार सुरेश पासी विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा न्यू पंकज आयरन स्टोर,मनीराम ट्रेडर्स गुप्ता परिवार की ओर से अयोजित हुआ विशाल भंडारा”हजारो भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद ज्येष्ठ माह के शनिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया विशाल भंडारा ज्येष्ठ माह के 5वें बड़े मंगलवार पर क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति व भाजपा नेता महेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया हुआ विशाल भंडारा मुख्यमंत्री से मिले विधायक एवं प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष”प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर जताया आभार,विकास कार्यों पर हुई चर्चा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर क्षेत्र मे विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
Breaking News
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शुकुल बाजार सुरेश पासी विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा न्यू पंकज आयरन स्टोर,मनीराम ट्रेडर्स गुप्ता परिवार की ओर से अयोजित हुआ विशाल भंडारा”हजारो भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद ज्येष्ठ माह के शनिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया विशाल भंडारा ज्येष्ठ माह के 5वें बड़े मंगलवार पर क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति व भाजपा नेता महेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया हुआ विशाल भंडारा मुख्यमंत्री से मिले विधायक एवं प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष”प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर जताया आभार,विकास कार्यों पर हुई चर्चा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर क्षेत्र मे विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

महोना फाउंडेशन एंड फिलिंग स्टेशन तराना अनवर की ओर से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को वितरित की गई खाद्य सामग्री व कपड़े

पिछले 19 वर्षों से क्षेत्र के गरीबों जरूरतमंदों को रमजान माह में दी जा रही खाद्य सामग्री

सैकड़ों जरुतमंदो ने खाद्य सामग्री मिलने पर तराना अनवर गजनफर महोना रियासत का किया धन्यवाद

राजीव ओझा..

अमेठी : जनपद के विधानसभा जगदीशपुर क्षेत्र के वारिसगंज में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार को रमजान के 29 वें दिन महोना फाउंडेशन एंड फिलिंग स्टेशन,तराना अनवर गजनफर महोना रियासत व संजीव त्रिपाठी-सेल्स मैनेजर न्यारा एनर्जी लिमिटेड की ओर से उनके प्रतिनिधि महोना फीलिंग स्टेशन मैनेजर संदीप श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र के लोगों को मुस्लिमों के मुख्य त्यौहार रमजान के महीने पर खाद्य सामग्री गेहूं ,चावल,चना,तेल, चीनी बिस्किट,साबुन,कपड़े लोगों में वितरित किया गया । इस बारे में जानकारी देते हुए तराना अनवर गजनफर ऑनर महोना फिलिंग स्टेशन व महोना फाउंडेशन ने ईद पर लोगों को संदेश देते हुए कहा की रमजान के महीने में किसी की भी मदद करना बहुत बड़ा शबाब का काम है और सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए गरीबों की मदद इंसान को इल्म (ज्ञान) के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचाता है पैसा खर्च करने का जस्बा हो पर इल्म न हो तो फुजुल खर्च बन जाता है। हाथ में ताकत हो और इल्म न हो तो शुजाअत नहीं दहशतगर्द बन जाता है।अल्लाह के रसूल हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फरमाया है कि ईद-उल फित्र का दिन रमजान के रोजों की समाप्ति पर अल्लाह का शुक्रिया अदा करने और खुशियाँ बाँटने का दिन है। यह केवल नए कपड़े पहनने का त्योहार नहीं बल्कि इबादत दान और भाईचारे का दिन है। अल्लाह ने अपनी इबादत से भी पहले जरूरतमन्दो के “हुकूक” के ख्याल रखने को कहा है इसलिए ईद की नमाज से पहले फित्रा (दान) देना अनिवार्य है।ईद के दिन रिश्तेदारों,पड़ोसियो और दोस्तो से मिलना प्यार बढ़ाना, आपसी रिश्ते बेहतर बनाना अल्लाह को पसन्द हैं। ईद सादगी से मनाए, फिजूल-खर्ची न करें। यह खुशी का दिन है, गुस्से और विवादों से बचे। ईद के मौके पर समाज में शांति, अमन, और भाईचारा बनाए रखना तथा प्रेम और खुशी फैलाना हम सबकी सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।इस खास अवसर पर मैं इमाम अली के ईद के खुत्बे (उपदेश) की नसीहत उजागर करना चाहूंगी इमाम अली फरमाते है रमज़ान में पवित्र मन से ईश्वर से अपने गुनाहो की क्षमा मांगने पर माफी जरूर मिलती है पर इस माफी के बाद हमारी ये जिम्मेदारी है कि हम आगे गुनाह से बचे और अपने आने वाले समय में अपने इमान और आचरण को बेहतर बनाए इसलिए रमज़ान माह में लोगो की मदद के साथ ही क्षेत्र के गरीब असहाय लोगो की बेटियों की शादी में भी लोगो की मदद महोना फाउंडेशन के द्वारा की जाती है इसके साथ ही क्षेत्र में किसी गरीब का बच्चा शिक्षा से न मरहूँम रहे इसके लिए भी प्रयास रहता है।  इस अवसर पर लाभार्थी महिला बानो,किस्मतुल एवं सुबराती व अन्य लाभार्थियों ने बताया कि यह पिछले 19 वर्षों से हम सभी सैकड़ों लोगों को महोना फाउंडेशन तराना अनवर महोना रियासत की ओर से रमजान के महीने में हम सभी क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक व्यक्ति को 20 किलोग्राम गेहूं 20 किलोग्राम चावल चीनी सरसो का तेल,साबुन बिस्किट,टूथपेस्ट नमक,बच्चों के कपड़े व अन्य रोजमर्रा की जरूरी सामग्री दिया जाता है जिसको पाकर हम सभी गरीब निराश्रित लोगों को बहुत खुशी मिलती है जहां हम सभी के लिए रोजी रोटी का सवाल रहता है और हम लोग मिट्टी के बर्तन बनाते हैं और आमदनी का हम लोगों के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है इसी से परिवार का पेट पालते हैं और अब इस व्यवसाय पर भी फर्क पड़ा है जहां मिट्टी के बर्तन की जगह फाइबर की पत्तलों ने ले लिया है ऐसे समय में हम लोगों के लिए यह सामग्री मिलना बहुत बड़ा सहारा है और हर साल इस समय का घर के बच्चे और हम सभी इंतजार भी करते हैं और आज खुशी व्यक्त करते हुए तराना अनवर गजनफर फिलिंग स्टेशन व महोना फाउंडेशन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं वहीं इस मौके पर क्षेत्र के लाभार्थी पुरुष एवं महिलाएं,शकीरा सुबराती,किस्मतुल बानो,हबीबुल निशा सहित सैकड़ों लाभार्थि महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे जिन्हें उपरोक्त खाद्य सामग्री तराना अनवर के प्रतिनिधि व फीलिंग स्टेशन मैनेजर संदीप श्रीवास्तव व फिलिंग स्टेशन स्टाफ पिंकू,आनंद ओझा,इंद्रेश सिंह,रोहित सिंह,संजीव पांडेय एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजीव ओझा द्वारा लोगों को प्रदान की गई।।

Leave a Comment