हजारों भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
राजीव ओझा
अमेठी : जेष्ठ मांह के चौथे बड़े मंगलवार पर देश प्रदेश के साथ ही पूरे जनपद के साथ ही शुकुल बाजार क्षेत्र में भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां शुकुल बाजार क्षेत्र के रहमतगढ़ में कृष्णचंद्र रामचंद्र इंटर कालेज प्रबंधक श्री नारायण तिवारी द्वारा आयोजित भंडारा सेवा कार्य में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया वहीं शुकुल बाजार क्षेत्र के गायत्री नगर चौराहा रानीगंज मोड पर रमानाथ द्विवेदी सुनील कौशल”सिंटू”व क्षेत्र के अन्य लोगों के सहयोग से पूजा पाठ के पश्चात शरबत वितरण का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के सुनील कौशल”सिंटू”शुभम शुक्ला,रवि कौशल,देवांश मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के रहमतगढ़ में श्री नारायण द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भंडारा आयोजक श्री नारायण तिवारी व सुपुत्र आकाश तिवारी ने आये सभी मुख्य अतिथि जितेंद्र विजय सिंह”मुन्ना भैया, हारून खान ब्लॉक प्रमुख,आयुष शुक्ला,अभिषेक शुक्ला,राम प्रकाश शुक्ला,अरुण कुमार शुक्ला,राजकुमार चौहान,मुकेश कुमार शुक्ला पत्रकार,कृष्ण कुमार मिश्रा पत्रकार,रवि कौशल, पत्रकार राजीव ओझा कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज प्रिंसिपल अंजनी कुमार कन्नौजिया,निर्मल कुमार बाबू,अनूप तिवारी”पप्पू” बड़े बाबू भूटाली तिवारी सोहन लाल,तिलक पाल,विकास तिवारी जया तिवारी,सुषमा तिवारी,शशि तिवारी,कल्लू कोटेदार,दिनेश तिवारी पत्रकार का कार्यक्रम में स्वागत किया। जहां आम लोगों में मान्यता है कि बड़ा मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से संकट टलते हैं और मनोकामना पूरी होती है जहां भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूजा पाठ के बाद शुरू हुए भंडारे में जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इस दौरान भंडारा आयोजक क्षेत्र के प्रसिद्ध कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री नारायण तिवारी ने कहा की भोजन केवल शरीर की भूख नहीं आत्मा की संतुष्टि भी है यही है सनातन सेवा का मूल ऐसे आयोजन समाज में प्रेम,एकता और धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत करते हैं वहीं भंडारे में पूड़ी,सब्जी व मिस्ठान वितरण में भंडारा आयोजक श्री नारायण तिवारी पत्नी जया तिवारी पुत्र आकाश तिवारी, बहन सुषमा तिवारी,शशि तिवारी सहित भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान विशाल भंडारे में भारी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,भक्त आदि मौजूद रहे।। 









