राजीव ओझा
अमेठी: जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देकर मेला सम्पन्न हुआ इसी क्रम में गौरीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों भटगवां, सैंठा,जेठू मवई पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए हुए मरीजों को डॉ० पीताम्बर कनौजिया व डॉ.राजीव कुमार,डॉ0 सीमा,साधना सिंह एनम,नीतू सिंह एनम,अर्पिता यादव, सीएचओ,आशा पाल संगिनी,ओमवती सिंह आंगनबाड़ी,अखिलेश तिवारी एलए,अजय वार्ड बॉय व अस्पताल की स्वास्थ्य टीम द्वारा निशुल्क जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ.पीताम्बर ने बताया की उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेठू मवई में आये 35 मरीजों में 08 मरीजों की जांच की गई एवं सभी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया एवं इसके साथ ही मेले में पात्रों के गोल्डन कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए एवं सरकार के मंशा के अनुरूप मेले में आए हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देकर मेले को संपन्न कराया गया है।








