Breaking News
Breaking News

ज्येष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगलवार को जगह-जगह हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

बजरंगबली के भजनों जयकारों के साथ भंडारों का हुआ आयोजन
राजीव ओझा

अमेठी  : 
जिले में ज्येष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगलवार को चिलचिलाती धूप में भी हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा,वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान जी के मंदिरों में भी भक्तों की आस्था देखने को मिली।शुकुल बाजार क्षेत्र के महोना पश्चिम में डाकघर पर राम विशाल ओझा व ग्रामीणों के सहयोग से व शुकुल बाजार कस्बा में मां विद्यावती इंटर कॉलेज प्रबंधक मुकेश कुमार शुक्ल के यहां एवं एसआरडी फ्यूचर पब्लिक स्कूल अंदीपुर प्रबंधक संदीप शुक्ला के यहां विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पूड़ी सब्जी बूंदी कढ़ी चावल के साथ ठंडे पानी के साथ प्रसाद ग्रहण किया। महोना पश्चिम निवासी राम नेवाज ओझा व राम गोपाल ओझा ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डाकघर पर बड़े ही धूमधाम से भव्य भंडारे का आयोजन किया जो सुबह से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया।दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।वहीं बजरंगबली के जयकारों के साथ भंडारों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया।भंडारा कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल बजरंगबली के भजनों व जयकारों से गूंजता रहा। कस्बा शुकुल बाजार में मुकेश कुमार शुक्ला पत्रकार द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं शुकुल बाजार के अन्दिपुर में संदीप शुक्ला पत्रकार द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर शुकुल बाजार में श्रीमती मां विद्यावती इंटर कॉलेज में राधेश्याम कन्नौजिया सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग  मौजूद रहे वहीं अंदीपुर में संदीप शुक्ला के यहां भूपेंद्र विजय सिंह”प्रकाश” समर बहादुर सिंह,उदय नारायण मिश्रा,शंकर बक्स सिंह,रमेश तिवारी सुनील कौशल,महेश दुबे,सतीश मिश्रा,हिमांशु प्रताप सिंह बद्री प्रसाद तिवारी,पत्रकार राजीव ओझा,अनूप तिवारी,दीपक पाठक,जितेंद्र सिंह एवम महोना पश्चिम में राम नेवाज ओझा,गोपाल ओझा,शुभम ओझा,शिव सागर श्रीवास्तव,संतोष शुक्ला,मनीष शुक्ला,सोनू ओझा,मुकेश ओझा,समेत अन्य मौजूद रहे।कहा जाता है कि जब प्रभु श्री राम अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद निज धाम को पधारने के लिये तैयार हुए तो उन्होने अपने प्रिय भक्त के रूप में हनुमान जी से भी साथ चलने का आग्रह किया। हनुमान जी ने प्रभु के चरणों में गिरकर निवेदन किया कि मैं यदि साथ चलूंगा तो संसार में आपका नाम जो लेंगे,उनकी समस्याओं का समाधान कौन करेगा।उन्होने कहा कि प्रभु मैं ध्यान रखूंगा कि संसार में रहते हुए जो भी आपके नाम का जप करें, उन्हे किसी प्रकार की समस्या न हो। इसी भक्ति भाव के साथ जेष्ठ माह में भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है।।

Leave a Comment