प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा सैकड़ो भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष भंडारे का किया जाता है आयोजन

राजीव ओझा

अमेठी: जनपद के शुकुल बाजार कस्बे में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर पर सभी कस्बा वासियों के सहयोग से 20 वर्षों से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में इस बार भी शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी व जनप्रतिनिधि महंत मदन चंद्र कौशल,भवानी प्रसाद,जगदीश पाल प्रधान,पुजारी द्वारिका प्रसाद,राज किशोर,दिनेश कौशल,लाला अमरचंद कौशल,सुनील कौशल “सिंटू”,रज्जन कौशल,नरेश चंद्र कौशल,दिनेश कौशल विपिन वैश्य,शेखर गोविंदा,सूरज कौशल, रजनू,आलोक कौशल,हरिनारायण,शुभम कसौधन,प्रशांत शुक्ला,विपिन वैश्य सहित पूरे कस्बा वासियों द्वारा आयोजित भंडारा सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया वहीं पूजा पाठ के पश्चात प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। जहां आम लोगों में मान्यता है कि कस्बा में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पर माता दुर्गा की पूजा करने से संकट टलते हैं और मनोकामना पूरी होती है जहां भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूजा पाठ के बाद शुरू हुए भंडारे में जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर पर भक्ति संगीत का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध संगीतकार गायक विनीत मिश्रा के द्वारा माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई जहां सभी भक्तों ने भक्ति माहौल में भजनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में सैकड़ो कन्याओं ने पूजा आरती के पश्चात भोजन ग्रहण किया एवं कार्यक्रम में आए हुए पत्रकार राजीव ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को महंत मदन चंद्र कौशल एवं विपिन वैश्य के द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।इस दौरान महंत मदन चंद्र कौशल ने बताया की सभी कस्बा वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है पूजा पाठ के बाद पूड़ी,सब्जी व मिस्ठान वितरित किया गया है जहां ऐसे आयोजन समाज में प्रेम,एकता और धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत करते हैं वहीं प्रसाद वितरण में सैकड़ो भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यासायी जनप्रतिनिधि व पत्रकार राजीव ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment