राजीव ओझा
अमेठी: एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA), जनपद अमेठी की जिला इकाई द्वारा सोमवार को स्थानीय समस्याओं और व्यापारियों के हितों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अमेठी को सौंपा । संगठन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कृषि संबंधित (खाद, बीज एवं कीटनाशक) व्यापार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की गई।ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों को सरकार के समक्ष रखा जिनमें उर्वरक की डोर-स्टेप डिलीवरी,यूरिया,डीएपी, एनपीके और एमओपी सहित सभी उर्वरकों की डिलीवरी सीधे खुदरा विक्रेता की दुकान तक सुनिश्चित की जाए।वर्तमान में परिवहन का भारी बोझ छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रहा है।डीलर मार्जिन में वृद्धि,बढ़ती महंगाई, दुकान के किराए और बिजली बिलों को देखते हुए पिछले कई वर्षों से स्थिर पड़े उर्वरक मार्जिन को तत्काल बढ़ाने की मांग।गुणवत्ता की जवाबदेही कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल होने की स्थिति में केवल खुदरा विक्रेता को दोषी न माना जाए। क्योंकि विक्रेता सीलबंद उत्पाद बेचते हैं, अतः खराब गुणवत्ता के लिए पूर्ण जवाबदेही निर्माता कंपनी की तय होनी चाहिए।साथी पोर्टल की जटिलता: छोटे खुदरा बीज विक्रेताओं को साथी पोर्टल की तकनीकी जटिलताओं से मुक्त रखा जाए। एसोसिएशन का मानना है कि इसकी अनिवार्यता केवल विनिर्माण कंपनियों तक सीमित होनी चाहिए ताकि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का लक्ष्य पूरा हो सके।इस अवसर पर जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी व्यापारी उपस्थित रहे।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि कृषि आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने और व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान अनिवार्य है।





