अमेठी पुलिस का “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

राजीव ओझा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जनपद अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अपराध व अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त अजय कुमार पुत्र नन्कऊ निवासी पूरे बदई मजरे महोना पश्चिम थाना बाजारशुक्ल अमेठी को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसपर पुलिस द्वारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकद्दमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विवेक वर्मा थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल,उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना बाजारशुक्ल,का0 मयंक द्विवेदी थाना बाजारशुक्ल,का0 अमित वर्मा थाना बाजारशुक्ल अमेठी आदि रहे।।

Leave a Comment