राजीव ओझा
अमेठी। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कृष्णचंद्र रामचंद्र इंटर कालेज बाजार शुकुल के मैदान में किया गया।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के युवा पहलवानों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन इंटर कालेज के प्रबंधक श्री नारायण तिवारी” के निर्देशन में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में इंटर कालेज से अकबर अली कक्षा 10 विजेता रहे।सीनियर वर्ग में विनय कुमार एएच इंटर कालेज मुसाफिर खाना विजेता घोषित हुए।इस दौरान प्रधानाचार्य अंजनी कन्नौजिया ने विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से छात्रों में अनुशासन, साहस और खेल भावना का विकास होता है।कार्यक्रम में कृष्णचंद्र रामचंद्र इंटर कालेज शुकुल बाजार के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार कनौजिया सहित डॉ. आशीष तिवारी, सुनील कुमार, तिरुपति तिवारी, श्याम जी, पंकज विश्वकर्मा, राजेश व्यायाम शिक्षक मुसाफ़िर खाना, वरिष्ठ लिपिक निर्मल दुबे, अनूप तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।।








