आसामाजिक तत्वों की पहचान कर की जाए सख्त कार्रवाई..अपर्णा रजत कौशिक
राजीव ओझा
अमेठी: पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को जनपद के मुख्यालय गौरीगंज मे पुलिस सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाबंदी की कार्यवाही,असामाजिक तत्वों की पहचान तथा निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं, अनावरण अभियोगों, इनामिया व हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अभियुक्तों, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, नकबजनी पर सख्त कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता, पीआरवी की सक्रियता और नव वर्ष के मद्देनज़र संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए। तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, एंटी-रोमियो अभियान और स्कूल कॉलेजों में जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा,क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर सहित समस्त थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।।









