Breaking News
Breaking News

श्री राम कथा में पं0 निर्मेष जी महाराज की मुखारविंद से श्री राम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

राजीव ओझा

अमेठी: जनपद के विकासखंड बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूरे शुक्लन में आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा में शनिवार को नवें दिन पंडित निर्मेश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम के राज्याभिषेक का सुंदर वर्णन सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए और श्री राम के जयकारे के साथ कथा का श्रवण किया इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित निर्मेष जी महाराज द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों को प्रसाद स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे शुक्लन में विगत 9 दिनों से चल रही श्री राम कथा का शनिवार को भक्ति मय वातावरण में समापन हुआ नव दिन कथा के दिव्य प्रसंग में जहां कथा वाचक को प0 निर्मेष जी महाराज ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया वहीं अंतिम दिवस राम राज्याभिषेक के अलौकिक वर्णन ने पूरे पंडाल को जय सियाराम के जय घोष ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कथा के अंतिम दिवस व्यास पीठ पंडित निरमेश महाराज ने जब भक्त शिरोमणि शबरी के बेर केवट के प्रेम और निषाद राज की मित्रता का मार्मिक वर्णन किया तो सभी श्रोताओं की आंखें सजल हो गईं एवं हनुमान जी के लंका दहन का ओजस्वी प्रसंग सुनकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला पंडाल में उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु भक्ति रस में ऐसे डूबा की समय का भी ध्यान नहीं रहा कथा के समापन दिवस पर 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के राज्याभिषेक का वर्णन जीवंत हो उठा प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित निरमेश जी महाराज ने कथा में वर्णन किया कि कैसे अयोध्या की प्रजा ने दीपों से पूरी नगरी को सजाया था कैसे गुरु वशिष्ठ ने वेद मंत्रों से श्री राम का राज तिलक किया व श्री राम का राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल तालिया और जयकारों से गूंज उठा इसके साथ ही कथा विश्राम के समय सैकड़ो उपस्थित श्रद्धालुओं ने नम आंखों से व्यासपीठ का पूजन किया आयोजन के विषय में ग्राम सभा के लोगों ने बताया की कथा का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि श्री राम कथा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचना था अंत में महा आरती के साथ नवदिवसीय कथा का समापन हुआ प0 निर्मेष जी ने बताया कि रविवार को हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वही कथा श्रवण के दौरान क्षेत्र के सम्मानित जन प्रतिनिधि डॉ0 प्रदीप तिवारी,जगदीश पाल प्रधान प्रतिनिधि,उदय नारायण मिश्रा,पत्रकार संदीप शुक्ला,कुलदीप शुक्ला,अनूप तिवारी,माधव बाजपाई,केशव बाजपाई,जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजीव ओझा,प्रमोद शुक्ला एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ,अरुण कुमार शुक्ला,श्रीनारायण तिवारी,मोनू तिवारी,राम जी शुक्ला,शारदा तिवारी, लवलेश शुक्ला,देवी तिवारी,संतोष मिश्रा,गिरीश चंद्र शुक्ला, ओंकारनाथ सिंह, रवि शंकर प्रधान सिधौली राजकुमार चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।।

Leave a Comment