Breaking News
Breaking News

राम कुमार स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों की प्रतिभा का हुआ सम्मान किए गए पुरस्कृत

छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार पाकर विद्यालय प्रबंधन का किया धन्यवाद

राजीव ओझा

अमेठी: जनपद अमेठी के शुकुल बाजार में स्थित प्रसिद्ध रामकुमार इंटर कालेज शिक्षण संस्थान में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधक प0 राम उन्जेरे शुक्ला द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश चंद्र शुक्ल व प0 राम उन्जेरे शुक्ल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और मेघावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया,वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को घड़ी व मेडल देकर पुरस्कृत किया एवं प्रबंधक पं राम उजेरे शुक्ल ने भी पुरस्कृत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दिया और उज्वल भविष्य की कामना किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं व अन्य को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और यह बच्चे समाज के भविष्य हैं सफलता किसी की मोहताज नहीं होती इनका यह प्रदर्शन ही इनको बेहतर भविष्य प्रदान करेगा इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधक पंडित राम उन्जेरे शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है यह सिर्फ अंक लाने वाले विद्यार्थी नहीं बल्कि हमारे समाज और देश का भविष्य हैं शिक्षा का असली उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा जीवन की पहली सीढ़ी है यहां मिली सफलता से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और बड़े लक्ष्य हासिल करें एवं सभी अभिभावकों से निवेदन है कि बच्चों के सपनों को पंख दें विद्यालय परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है। इसके साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा मीडिया बंधुओं को भी अंग वस्त्र और घड़ी देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कृत हुए विद्यार्थियों में से सत्यम पाल आयुष मौर्य वर्तिका मिश्रा मनीष यादव प्रतीक्षा यादव मुकेश , वर्तिका मिश्रा बुसरा बानों जोया शेख,रोहनी, सत्यम पाल,विपुल शुक्ला, मांडवी शुक्ला,मनीष यादव, पुरस्कृत हुए इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य सुशील मिश्रा,अध्यापक घनश्याम शुक्ल, अयोध्या प्रसाद मिश्रा दुर्गेश सिंह, सुनील,ओम मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, श्याम सिंह यादव, ऋषभ,ओम नारायण, परमानंद सहित अन्य को विद्यालय प्रबंधक द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, राजीव ओझा वरिष्ठ पत्रकार, दिनेश तिवारी पत्रकार, दीपक पाठक पत्रकार, सुशील मिश्रा पत्रकार,विशू शुक्ला,आदर्श शुक्ला” सोनू” शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।।   

Leave a Comment