हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

जनपद के साथ ही शुकुल बाजार क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की रही गूंज

राजीव ओझा

अमेठी: भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को पूरे जनपद में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग के साथ मनाई गई। सभी सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालयों में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। इसी क्रम में शुकुल बाजार में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर क्षेत्र के सम्मानितजन प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल एवं रामकुमार पुटुल्ली के संयोजन में क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति फिल्म निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह”प्रकाश”के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर एवं केक काटकर लोगों के बीच जन्म जयंती की खुशियां बांटी गई एवं बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए गए इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य सम्मानित जन रमेश तिवारी,मनोज त्रिपाठी पत्रकार,राजीव ओझा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार,प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल,रामकुमार पुटुल्ली,गिरीशचंद्र शुक्ला आदि ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके साथ ही क्षेत्र के उद्योगपति भूपेंद्र विजय सिंह प्रकाश एवं अन्य के द्वारा सम्मानित जनों को एवं पत्रकार साथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया इसके साथ ही कार्यक्रम में भूपेंद्र विजय सिंह के द्वारा भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भूपेंद्र विजय सिंह “प्रकाश” ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की बधाई दी एवं बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है आज हम सब यहां भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं यह दिन न केवल एक महापुरुष के जन्म दिवस का प्रतीक है बल्कि यह हमें उनके विचारों, संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने जीवन भर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी, बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा व शस्त्र है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है। उन्होंने शिक्षा को अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य के रूप में देखा हमें भी उनके सिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके साथ ही डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों और ब्लाकों पर भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों पर आधारित गोष्ठियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शुकुल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में भूपेंद्र विजय सिंह”प्रकाश”जगदीश पाल प्रधान प्रतिनिधि,रमेश तिवारी,अभय सिंह,सर्वेश सिंह मनोज कुमार त्रिपाठी पत्रकार,राजीव ओझा पत्रकार सोहनलाल,उदयराज, मिश्रीलाल गौतम,पचई,कृष्ण गोपाल पासी,चंदन मिस्त्री,रमेश भारती,रामकुमार भारती,दलबहादुर पासी,राम समुझ मिस्त्री,आदि मौजूद रहे।।

Leave a Comment